कर्नाटक : हाथियों के स्थानांतरण फैसले पर कांग्रेस विधायकों का विरोध, नेता मोटाम्मा ने सौंपा इस्तीफा

feature-top

कांग्रेस विधायक नयना मोटामा ने कर्नाटक विधानसभा से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने हसन जिले के बेलूर से जंगली हाथियों को चिकमगलूर स्थित भद्रा वन्यजीव अभयारण्य की ओर खदेड़ने के वन विभाग के अभियान के विरोध में यह कदम उठाया। उनके इस्तीफे से एक दिन पहले, उन्होंने दो अन्य कांग्रेस विधायकों के साथ मिलकर चेतावनी दी थी कि अगर यह अभियान नहीं रोका गया, तो वे इस्तीफा दे देंगी। मुदिगेरे का प्रतिनिधित्व करने वाली मोटाम्मा ने बेंगलुरु के विधान सौधा में अपना इस्तीफा सौंप दिया और पत्रकारों से बात किए बिना ही वहां से चली गईं।


feature-top