व्हाट्सएप वेब यूजर्स के लिए सरकार का अलर्ट, अकाउंट लॉग-इन छोड़कर न जाने की दी चेतावनी

feature-top

सरकार की ओर से जारी एक एडवाइजरी के अनुसार, ऑफिस या किसी साझा कंप्यूटर पर खुला व्हाट्सएप वेब सेशन खतरनाक लोगों के हाथ लग सकता है। इससे आपके निजी मैसेज, कॉन्टैक्ट्स और ग्रुप बातचीत लीक होने का खतरा है। यह एडवाइजरी गृह मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले 'इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर' (14C) की 'नेशनल साइबरक्राइम थ्रेट एनालिटिक्स यूनिट' (NCTAU) ने जारी की है।

सरकार ने चेतावनी दी है कि कुछ स्थितियों में, चालू और ऑथेंटिकेटेड सेशन का गलत इस्तेमाल करके कोई व्यक्ति बिना अनुमति के आपके अकाउंट तक पहुंच सकता है। इससे न केवल आपके निजी मैसेज सामने आ सकते हैं, बल्कि कोई आपकी पहचान का इस्तेमाल करके धोखाधड़ी, फिशिंग या अन्य साइबर अपराधों को भी अंजाम दे सकता है।


feature-top