अमरनाथ यात्रा मार्ग पर निर्माण कार्य से भड़का विवाद

feature-top

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम स्थित 11,780 फीट की ऊंचाई पर मौजूद शेषनाग झील के किनारे भारी मशीनों से खुदाई के वीडियो वायरल होने के बाद विवाद खड़ा हो गया है। पर्यावरणविदों, राजनीतिक नेताओं और धार्मिक संगठनों ने हिमालय के नाजुक पारिस्थितिकी तंत्र और ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड (GLOF) के खतरे को लेकर चिंता जताई है। पीडीपी, कांग्रेस और हुर्रियत नेताओं ने निर्माण कार्य रोकने की मांग की है। वहीं, सीमा सड़क संगठन (BRO) ने सफाई देते हुए कहा कि काम मौजूदा रास्तों को चौड़ा और सुरक्षित बनाने के लिए किया जा रहा है। संगठन ने पर्यावरणीय नियमों के उल्लंघन के आरोपों को खारिज किया है।


feature-top