पश्चिम बंगाल में भूमि सुधार कानून बदलेगी सरकार

feature-top

पश्चिम बंगाल सरकार औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन अधिग्रहण आसान बनाने के उद्देश्य से विधानसभा के शीतकालीन सत्र (4 से 14 दिसंबर) में भूमि सुधार कानून में संशोधन विधेयक पेश करेगी। कैबिनेट ने पश्चिम बंगाल भूमि सुधार (तीसरा संशोधन) विधेयक, 2026 को मंजूरी दे दी है। इसके तहत भूमि सुधार अधिनियम, 1955 की धारा 14Y में बदलाव कर जमीन रखने की अधिकतम सीमा में निवेश आधारित छूट देने की तैयारी है। 500 करोड़ रुपये से अधिक निवेश वाली बड़ी परियोजनाओं और प्राथमिकता वाले उद्योगों को विशेष राहत मिल सकती है। सरकार का उद्देश्य औद्योगिक निवेश बढ़ाने के साथ जमीन की जमाखोरी रोकना भी है।


feature-top