बंगाल में SIR विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश

feature-top

पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान नाम हटाए गए मतदाताओं को राहत देते हुए सुप्रीम कोर्ट ने उनके अपील मामलों की प्राथमिकता से सुनवाई का निर्देश दिया। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पीठ ने कहा कि फिलहाल मतदाता सूची में नए नाम शामिल किए जाने के खिलाफ दाखिल अपीलों को स्थगित रखा जाए। राज्य में कुल 38.31 लाख अपीलें दाखिल हुई हैं, जिनमें 22.21 लाख हटाए गए मतदाताओं की हैं। कोर्ट ने अपीलीय ट्रिब्यूनलों की संख्या बढ़ाने और कोलकाता नगर निगम क्षेत्र के मामलों का एक सप्ताह में निपटारा करने का भी निर्देश दिया।


feature-top