तमिलनाडु में कार्तिगई दीपम पर विवाद, सुप्रीम कोर्ट पहुंची राज्य सरकार

feature-top

तमिलनाडु के मदुरै स्थित तिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी पर कार्तिगई दीपम उत्सव के दौरान दीप जलाने को लेकर करीब 100 साल पुराना विवाद फिर सुर्खियों में है। सुप्रीम कोर्ट ने 20 नवंबर को 24 नवंबर को विवादित पत्थर के स्तंभ (दीपथून) पर दीप जलाने की एक बार की अनुमति दी थी। इसके खिलाफ मुख्यमंत्री विजय के नेतृत्व वाली तमिलनाडु सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दाखिल कर आदेश पर रोक लगाने की मांग की। पहाड़ी को सुरक्षा कारणों से रेड जोन घोषित कर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। विवादित स्तंभ को लेकर मंदिर और सिकंदर बादुशा दरगाह के पक्षों के बीच लंबे समय से मतभेद हैं।


feature-top