बिहार : सम्राट चौधरी ने तेजस्वी यादव को मंच पर दिलाई सीट, दिखा राजनीतिक शिष्टाचार

feature-top

बिहार विधान परिषद में नए सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को मंच पर सीट दिलाकर राजनीतिक शिष्टाचार की मिसाल पेश की। तेजस्वी शुरुआत में दर्शकों के बीच बैठे थे, जिसके बाद सम्राट चौधरी के निर्देश पर भाजपा मंत्री रामकृपाल यादव की सीट खाली कराकर उन्हें मंच पर बैठाया गया। समारोह में आठ नए MLC ने शपथ ली। वहीं, तेजस्वी यादव ने दो निर्दलीय MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द कराने के लिए विधान परिषद सभापति और पटना हाईकोर्ट जाने की घोषणा की। उन्होंने आरोप लगाया कि दोनों ने चुनाव जीतने के बाद राजनीतिक दल से जुड़ाव किया है।


feature-top