यूपी : तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूल बस को मारी टक्कर, 4 छात्रों की मौत और 32 घायल

feature-top

उत्तर प्रदेश के कन्नौज में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने खड़ी स्कूल बस को टक्कर मार दी, जिसमें कम से कम चार बच्चों की मौत हो गई और 24 छात्रों सहित 32 अन्य लोग घायल हो गए। यह हादसा सुबह करीब 6 बजे थठिया इलाके के पास हुआ। कौशाम्बी स्थित ओरिएंटल पब्लिक स्कूल की यह बस एक्सप्रेसवे के किनारे खड़ी थी, ताकि बच्चे शौचालय जा सकें।

 


feature-top