सावरकर टिप्पणी विवाद : सोनिया गांधी को कानूनी नोटिस जारी, बिना शर्त माफ़ी की मांग

feature-top

विनायक दामोदर सावरकर के प्रपौत्र ने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी को एक कानूनी नोटिस भेजा है। इसमें उन्होंने सोनिया गांधी की संस्मरण पुस्तक 'बिलोंगिंग: अ जर्नी ऑफ लव' में स्वतंत्रता सेनानी के बारे में किए गए उल्लेखों पर बिना शर्त माफी, स्पष्टीकरण और सुधार की मांग की है। उनका आरोप है कि ये उल्लेख स्वतंत्रता सेनानी के जीवन और विचारधारा को "तोड़-मरोड़ कर" पेश करते हैं।

सत्याकी सावरकर की ओर से वकील संग्राम कोल्हटकर द्वारा भेजे गए इस कानूनी नोटिस में किताब के 201वें और 443वें पृष्ठ पर दिए गए बयानों पर आपत्ति जताई गई है। नोटिस में आरोप लगाया गया है कि ये बयान तथ्यों के लिहाज से गलत हैं, ऐतिहासिक रूप से गुमराह करने वाले हैं, और इनसे वीडी सावरकर की प्रतिष्ठा और विरासत को नुकसान पहुंचता है।


feature-top