महादेव ऐप केस : 15 करोड़ के लेनदेन में दिल्ली का वकील हिमांशु शेखर गिरफ्तार

feature-top

महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने दिल्ली के वकील हिमांशु शेखर उर्फ मोहित को गिरफ्तार किया है। उन पर ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर से केस रफा-दफा कराने और अधिकारियों व जजों को 'मैनेज' करने के नाम पर 15 करोड़ रुपये लेने का आरोप है। दुबई जाने की कोशिश के दौरान मुंबई एयरपोर्ट पर रोके जाने के बाद बॉम्बे हाईकोर्ट से राहत मिलने पर ED उन्हें रायपुर लेकर पहुंची, जहां देर रात विशेष PMLA कोर्ट खोलकर हुई सुनवाई के बाद अदालत ने उन्हें 28 नवंबर तक ED की कस्टोडियल रिमांड पर भेज दिया।


feature-top