रायपुर : AHP नेता प्रदीप गौर के विवादित बयान ने खड़े किए सामाजिक और नैतिक सवाल

feature-top

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद (AHP) की कार्यकर्ता कार्यशाला के दौरान संगठन के राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री प्रदीप गौर ने एक विवादित बयान दिया है। रामायण के एक कथित प्रसंग का हवाला देते हुए उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि 'जय श्रीराम' के नारे इतनी जोर से लगाए जाएं कि जिस महिला के गर्भ में आतंकवादी पल रहा हो, उसका गर्भपात हो जाए। संगठन के संस्थापक डॉ. प्रवीण तोगड़िया के चार दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास के बीच हुई इस बैठक में दिए गए इस बयान का वीडियो सामने आने के बाद गर्भपात जैसे संवेदनशील विषय को धार्मिक नारों से जोड़ने पर चौतरफा आलोचना और बवाल शुरू हो गया है।


feature-top