दिलजीत दोसांझ के बेंगलुरु कॉन्सर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, केस दर्ज

feature-top

हुबली-धारवाड़ नगर निगम को एक ईमेल मिला, जिसमें 29 नवंबर को बेंगलुरु में होने वाले गायक दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट स्थल और शहर भर के मेट्रो स्टेशनों पर धमाके करने की धमकी दी गई थी। पुलिस के अनुसार, इसके बाद कार्यक्रम स्थल पर तलाशी के आदेश दिए गए और इस मामले में एक केस दर्ज किया गया। हालांकि, तलाशी के दौरान कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।


feature-top