नागपुर : CJP प्रमुख अभिजीत दीपके ने 26 नवंबर को 'संविधान दिवस रैली' की करी घोषणा

feature-top

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने 26 नवंबर को नागपुर के संविधान चौक पर एक रैली आयोजित करने की घोषणा की है। 26 नवंबर को 'संविधान दिवस' के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने लोगों से लोकतंत्र की रक्षा करने और संविधान को बनाए रखने के लिए एकजुट होने की अपील की है।

शाम 4 बजे होने वाली यह रैली 'लोकतंत्र बचाओ, संविधान बचाओ' के नारे के तहत नागपुर में आयोजित की जाएगी। नागपुर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, दोनों का ही गृह नगर है। दिपके ने 'X' पर रैली की घोषणा करने वाला एक पोस्टर साझा किया, जिसमें डॉ. बी.आर. अंबेडकर की तस्वीर लगी है।


feature-top