बेंगलुरु : यूथ कांग्रेस ने शुरू किया 'मेटा-विरोधी' पोस्टर अभियान, 'मेटा BJP का बेटा' लिखकर साधा निशाना

feature-top

कर्नाटक यूथ कांग्रेस ने मेटा के CEO मार्क ज़करबर्ग को टारगेट करते हुए बेंगलुरु में एक पोस्टर कैंपेन शुरू किया है। इसमें कंपनी पर पॉलिटिकल कंटेंट को हैंडल करने में BJP का साथ देने का आरोप लगाया गया है। यह कैंपेन हैदराबाद, मुंबई, गुरुग्राम और दिल्ली में कांग्रेस से जुड़े इंस्टाग्राम अकाउंट सस्पेंड होने के विरोध के बाद हुआ है। पार्टी का आरोप है कि मेटा कांग्रेस कंटेंट के खिलाफ हेट स्पीच या BJP को सपोर्ट करने वाले पोस्ट के मुकाबले ज़्यादा तेज़ी से एक्शन लेता है। 


feature-top