पंजाब की सियासत में नया घमासान, अकाली-BJP गठबंधन पर CM मान का पलटवार

feature-top

पंजाब में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले BJP और शिरोमणि अकाली दल (SAD) के गठबंधन की घोषणा के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दोनों दलों पर निशाना साधा है। उन्होंने गठबंधन को 'ठगजोड़' बताते हुए आरोप लगाया कि यह पंजाब के बजाय राजनीतिक परिवारों और उनकी सीटों को बचाने के लिए किया गया है।

मान ने अकाली प्रमुख सुखबीर सिंह बादल पर भी तंज कसते हुए कहा कि जो BJP पर पहले गंभीर आरोप लगाते थे, अब उसी के साथ खड़े हैं। उन्होंने 2020 के किसान आंदोलन, कृषि कानूनों और पंजाब में नशे की समस्या को लेकर पुराने गठबंधन पर सवाल उठाए। गौरतलब है कि अमित शाह और सुखबीर बादल ने 2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव में सभी 117 सीटों पर मिलकर चुनाव लड़ने की घोषणा की थी।


feature-top