यूपी चुनाव 2027: कांग्रेस को 26 सीटों से शुरुआत का अखिलेश यादव ने दिया संकेत

feature-top

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे पर बातचीत शुरू हो गई है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बताया कि कांग्रेस के साथ 26 जिताऊ सीटों से चर्चा की शुरुआत हुई है और आपसी सहमति से बातचीत आगे बढ़ेगी। सपा महासचिव रामगोपाल यादव के मुताबिक, प्रस्ताव में कांग्रेस की जीती हुई दो सीटें, चार ऐसी सीटें जहां वह दूसरे स्थान पर रही थी और 20 अन्य सीटें शामिल हैं। वहीं, कांग्रेस ने करीब 130 सीटों पर अपना दावा पेश किया है। दोनों दलों के बीच सीट-दर-सीट चर्चा जारी रहने और 26 नवंबर के बाद बातचीत के अगले दौर होने की संभावना है।


feature-top