उत्तरकाशी के गांव में आग से भारी तबाही, राहत-बचाव अभियान तेज

feature-top

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले की मोरी तहसील के पवानी गांव में भीषण आग लगने से 20 से अधिक लकड़ी के मकान क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे से करीब 30 परिवार प्रभावित हुए हैं। आग के दौरान 5 से 7 घरेलू LPG सिलेंडरों में धमाके होने से लपटें और तेजी से फैल गईं। गांव के दुर्गम क्षेत्र में स्थित होने और सड़क से सीमित पहुंच के कारण राहत कार्यों में कठिनाई आई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रशासन को बचाव अभियान तेज करने, प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने और नुकसान का आकलन कर मुआवजा देने के निर्देश दिए हैं। मौके पर SDRF, दमकल, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीमें तैनात हैं। फिलहाल किसी जनहानि की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।


feature-top