MC के 20 सांसदों ने स्पीकर के नोटिस का दिया जवाब

feature-top

तृणमूल कांग्रेस (TMC) के 20 बागी सांसदों ने मंगलवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को अपने खिलाफ दायर दल-बदल याचिकाओं पर जवाब सौंप दिया। प्रत्येक सांसद ने 17-18 पन्नों का अलग-अलग जवाब दाखिल कर नेशनलिस्ट सिटिजन्स पार्टी ऑफ इंडिया (NCPI) में शामिल होने की प्रक्रिया को संवैधानिक और संसदीय नियमों के अनुरूप बताया। इन सांसदों ने जून 2026 में TMC से अलग होकर NCPI का गठन किया था। TMC महासचिव अभिषेक बनर्जी ने उनके खिलाफ अयोग्यता याचिका दायर की है। अब लोकसभा अध्यक्ष दाखिल जवाबों की समीक्षा कर मामले पर फैसला लेंगे। वहीं, TMC का कहना है कि सांसदों पर संविधान की दसवीं अनुसूची के तहत दल-बदल कानून लागू होता है।


feature-top