भारत ने रियाद टॉवर पर हुए हूती हमले की करी कड़ी निंदा

feature-top

भारत ने सऊदी अरब के रियाद में हुए हूथी हमले की कड़ी निंदा की है, जिसमें कम से कम दो भारतीय घायल हो गए हैं। बुधवार को जारी एक बयान में, विदेश मंत्रालय ने इन हमलों को तुरंत रोकने की मांग की है। बयान में आगे कहा गया, "हम सऊदी अरब के लोगों और सरकार के साथ अपनी एकजुटता फिर से दोहराते हैं। साथ ही, हम सऊदी अरब की संप्रभुता, क्षेत्रीय अखंडता और वहां के नागरिकों तथा निवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना पूरा समर्थन फिर से व्यक्त करते हैं। हमें पूरी उम्मीद है कि इस क्षेत्र में जल्द से जल्द शांति और सामान्य स्थिति बहाल हो जाएगी।"


feature-top