संपत्ति विवाद : राहुल गांधी को SC से राहत, CBI-ED को दिए इलाहाबाद HC के आदेश रद्द

feature-top

सुप्रीम कोर्ट ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ कथित आय से अधिक संपत्ति की शिकायत पर CBI और ED से जांच व सत्यापन कराने संबंधी इलाहाबाद हाई कोर्ट के आदेशों को रद्द कर दिया है। कर्नाटक के भाजपा कार्यकर्ता एस. विग्नेश शिशिर की शिकायत पर हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच द्वारा दिए गए निर्देशों को राहुल गांधी ने शीर्ष अदालत में चुनौती दी थी। सुप्रीम कोर्ट ने मामले को नए सिरे से विचार के लिए वापस इलाहाबाद हाई कोर्ट भेजते हुए निर्देश दिया है कि वह याचिका की कानूनी वैधता सहित सभी पहलुओं पर फिर से सुनवाई करे।


feature-top