अकाउंट बैन विवाद : मेटा अधिकारियों ने कांग्रेस नेताओं संग की बैठक

feature-top

मेटा के अधिकारियों ने इंडियन यूथ कांग्रेस (IYC) के नेताओं से मुलाकात की। इस बैठक में चर्चा हुई कि मेटा के प्लेटफॉर्म पर कंटेंट मॉडरेशन (सामग्री की निगरानी) और पाबंदियां कैसे काम करती हैं। यह बैठक ऐसे समय में हुई है जब इंस्टाग्राम अकाउंट सस्पेंड किए जाने को लेकर IYC के सदस्य मेटा से जुड़े कार्यालयों के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। चर्चा के दौरान मेटा के अधिकारियों ने इस बात पर जोर दिया कि कंपनी सभी राजनीतिक दलों और उनके कंटेंट के प्रति निष्पक्ष रुख रखती है।


feature-top