सिलचर में बनेगा नया हवाई अड्डा : कैबिनेट ने 2,014 करोड़ की परियोजना को दी मंजूरी

feature-top

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने असम के सिलचर (डोलू) में 2,014 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से एक नए ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे के निर्माण को मंजूरी दे दी है। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) द्वारा अपने आंतरिक संसाधनों से वित्तपोषित इस परियोजना की सालाना यात्री क्षमता 10.1 लाख और पीक आवर्स में प्रति घंटे 800 यात्रियों की होगी, जिससे बराक घाटी और पूर्वोत्तर क्षेत्र में हवाई संपर्क तथा पर्यटन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।


feature-top