महाराष्ट्र में '20% कट' पर सियासी घमासान, शिंदे गुट के मंत्री पर 5 करोड़ मांगने का आरोप

feature-top

महाराष्ट्र में कथित 5 करोड़ रुपये की रिश्वत मांगने को लेकर सियासी विवाद शुरू हो गया है। शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने एकनाथ शिंदे गुट के मंत्री और सामाजिक न्याय मंत्री संजय शिरसाट पर ₹25 करोड़ के प्रोजेक्ट को मंजूरी देने के बदले 20 प्रतिशत यानी ₹5 करोड़ कमीशन मांगने का आरोप लगाया है। यह प्रस्ताव लातूर के उदगीर में अन्नाभाऊ साठे प्रशिक्षण केंद्र स्थापित करने से जुड़ा है। शिरसाट ने आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए सबूत पेश करने की चुनौती दी और कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है। मंत्री का कहना है कि ₹10 करोड़ से अधिक की परियोजना को मंजूरी देने का अधिकार अकेले उनके विभाग के पास नहीं है।


feature-top