ट्रंप प्रशासन का भारत को झटका, 25% टैरिफ लगाने की तैयारी

feature-top

अमेरिका ने भारत सहित 14 अर्थव्यवस्थाओं से आयात होने वाले सामान पर 25% तक टैरिफ लगाने का प्रस्ताव दिया है। अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि कार्यालय (USTR) ने मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में कथित अतिरिक्त उत्पादन क्षमता को लेकर सेक्शन 301 के तहत जांच के बाद यह कदम उठाया है। हालांकि, भारत-अमेरिका द्विपक्षीय व्यापार समझौता होने पर भारत के लिए प्रस्तावित टैरिफ घटाकर 17% किया जा सकता है। वाणिज्य मंत्रालय ने अमेरिकी नोटिस को जांच के अधीन बताते हुए देश में किसी भी क्षेत्र में संरचनात्मक अतिरिक्त उत्पादन क्षमता होने के आरोपों को खारिज किया है। भारत ने व्यापार संबंधी मुद्दों को जारी द्विपक्षीय वार्ता के जरिए सुलझाने पर जोर दिया है।


feature-top