पंजाब में BJP-अकाली गठबंधन पर सियासत तेज, अभय चौटाला ने नायब सैनी को घेरा

feature-top

INLD प्रमुख अभय सिंह चौटाला ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को 'डमी मुख्यमंत्री' बताते हुए BJP-अकाली दल गठबंधन पर निशाना साधा है। सोनीपत में चौटाला ने सवाल उठाया कि पंजाब में BJP और शिरोमणि अकाली दल के दोबारा गठबंधन के फैसले से पहले क्या सैनी से सलाह तक नहीं ली गई? उन्होंने कहा कि सैनी पहले पंजाब की सभी 117 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने की बात कर रहे थे, लेकिन केंद्रीय नेतृत्व ने गठबंधन कर लिया। वहीं, सैनी ने गठबंधन को स्वाभाविक बताते हुए इसे पंजाब में गैंगस्टरवाद, नशे और भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई का हिस्सा बताया है। चौटाला ने यह भी कहा कि INLD पंजाब से हरियाणा के हिस्से का नदी जल मिलने तक किसी राजनीतिक दल का समर्थन नहीं करेगी।


feature-top