अंकिता भंडारी हत्याकांड में नया विवाद, निजी चैट लीक करने पर दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

feature-top

उत्तराखंड के देहरादून में अंकिता भंडारी की निजी WhatsApp चैट कथित तौर पर लीक करने के मामले में जीरो FIR दर्ज की गई है। इसमें हत्याकांड के दोषी पुलकित आर्य के पिता विनोद आर्य और अधिवक्ता अनुज पुंडीर को आरोपी बनाया गया है। अंकिता के माता-पिता की शिकायत पर दर्ज FIR में आरोप है कि दोनों ने अंकिता की निजी चैट के 4,000 से अधिक पन्ने मीडिया में साझा किए। शिकायत में बेटी की निजता, गरिमा और प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया गया है। मामला राजपुर थाने से हरिद्वार के कोतवाली थाने में स्थानांतरित किया गया है। अंकिता के माता-पिता ने पुलिस कार्रवाई में देरी के विरोध में प्रदर्शन भी किया था।


feature-top