छ.ग किसानों को बड़ी राहत : धान के बाद अब खाद वितरण के लिए भी जारी होंगे डिजिटल टोकन

feature-top

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की तर्ज पर अब रासायनिक खाद के वितरण के लिए भी डिजिटल टोकन व्यवस्था शुरू की गई है, जिससे किसानों को समितियों की लंबी कतारों से राहत मिलेगी। किसान गूगल प्ले स्टोर से मोबाइल ऐप डाउनलोड कर अपनी भूमि व फसल का विवरण दर्ज कर घर बैठे खाद बुक कर सकते हैं। बुकिंग पूरी होने पर मोबाइल पर क्यूआर कोड आधारित डिजिटल टोकन जारी होगा, जिसे दिखाकर किसान अपने निर्धारित विक्रय केंद्र से पारदर्शी तरीके से खाद प्राप्त कर सकेंगे।


feature-top