संविधान दिवस पर PM मोदी का विपक्ष पर हमला, OBC कोटा घटाने का लगाया आरोप

feature-top

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर आरोप लगाया है कि वह मुसलमानों के लिए कोटा लाने के मकसद से अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के आरक्षण को कम करना चाहता है। अपनी वेबसाइट पर 'संविधान दिवस' के मौके पर लिखे एक लेख में उन्होंने इस कदम को "बेहद चौंकाने वाला" बताया है।

26 नवंबर, 1949 को संविधान सभा द्वारा संविधान को अपनाए जाने के संदर्भ में, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि विपक्ष एक ऐसा एजेंडा आगे बढ़ा रहा है जिसे संविधान निर्माताओं ने खारिज कर दिया था। हालांकि उन्होंने किसी पार्टी का नाम नहीं लिया, लेकिन उनका इशारा साफ तौर पर कांग्रेस की ओर था।


feature-top