IAS जी. कृष्णैया हत्याकांड : पूर्व सांसद आनंद मोहन की समयपूर्व रिहाई रद्द

feature-top

सुप्रीम कोर्ट ने बिहार के पूर्व सांसद आनंद मोहन की समयपूर्व रिहाई रद्द कर दी और उन्हें 30 दिनों के भीतर जेल में सरेंडर करने का निर्देश दिया। न्यायमूर्ति दीपांकर दत्ता और न्यायमूर्ति शील नागू की पीठ ने आईएएस अधिकारी जी. कृष्णैया की पत्नी उमा कृष्णैया की याचिका पर यह फैसला सुनाया। अदालत ने बिहार सरकार के 2023 में जेल नियमावली में किए गए संशोधन को असंवैधानिक ठहराया। हालांकि, सरकार को पुराने नियमों के तहत रिहाई के अनुरोध पर दोबारा विचार करने की अनुमति दी गई है।

मामला

5 दिसंबर 1994 को बिहार के गोपालगंज के तत्कालीन जिलाधिकारी जी. कृष्णैया की मुजफ्फरपुर में भीड़ ने पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। इस मामले में आनंद मोहन को उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। करीब 14 साल जेल में रहने के बाद बिहार सरकार द्वारा जेल नियमावली में बदलाव किए जाने के बाद अप्रैल 2023 में उन्हें रिहा कर दिया गया था।


feature-top