मुंबई मेयर और आयुक्त को मिला धमकी भरा ईमेल, अमिताभ बच्चन का 'जलसा' भी शामिल

feature-top

मुंबई की मेयर ऋतु तावड़े और नगर आयुक्त अश्विनी भिड़े को भेजे गए एक धमकी भरे ईमेल में बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन के बंगले 'जलसा' को उड़ाने की धमकी दी गई है, साथ ही 26/11 के मुंबई हमलों की तरह एक और आतंकी हमले की चेतावनी भी दी गई है।

ईमेल में मुंबई की अन्य जगहों का भी जिक्र है और इसमें 1984 के सिख-विरोधी दंगों का भी उल्लेख है, जो तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद पूरे देश में भड़क गए थे।


feature-top