- Home
- DPR Chhattisgarh
- रायपुर
- जनदर्शन में दिखी मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता
जनदर्शन में दिखी मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता
- तीन दशक से सुनने की समस्या से जूझ रहे बुजुर्ग को तत्काल मिला श्रवण यंत्र
- तत्काल सहायता से अभिभूत बुजुर्ग बोले – अब सब कुछ अच्छी तरह सुनाई दे रहा
मुख्यमंत्री निवास में आयोजित जनदर्शन में आज मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के कोने-कोने से पहुंचे आम नागरिकों की समस्याएं संवेदनशीलता और आत्मीयता के साथ सुनीं। इस दौरान कोरबा जिले के कटघोरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम भलपहरी, हरदी बाजार निवासी 83 वर्षीय बुजुर्ग श्री परसराम राठौर अपने पुत्र श्री सोमनाथ राठौर के साथ अपनी पीड़ा लेकर पहुंचे।
श्री परसराम राठौर ने मुख्यमंत्री को बताया कि वे पिछले लगभग 30 वर्षों से सुनने की समस्या से जूझ रहे हैं। इस कारण उन्हें सामान्य बातचीत और रोजमर्रा के कामकाज में लगातार कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। सुनने में दिक्कत को देखते हुए मुख्यमंत्री श्री साय ने उनसे बड़ी ही आत्मीयता से बात की और उनकी पूरी बात धैर्यपूर्वक सुनी।
मुख्यमंत्री श्री साय ने बुजुर्ग का हालचाल पूछा और कहा, "बाबा, चिंता मत कीजिए, अब आपको सुनने में परेशानी नहीं होगी। आपकी समस्या का समाधान यहीं किया जाएगा।" उन्होंने यह भी पूछा कि क्या उन्हें देखने में भी कोई तकलीफ है। श्री राठौर द्वारा आंखों की कमजोरी की बात बताए जाने पर मुख्यमंत्री ने तत्काल संबंधित अधिकारियों को श्रवण यंत्र के साथ-साथ चश्मा भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री के निर्देश पर श्री परसराम राठौर को तत्काल श्रवण यंत्र और चश्मा उपलब्ध कराया गया। श्रवण यंत्र लगते ही उन्होंने स्पष्ट रूप से आवाज़ें सुनीं। लंबे अरसे बाद साफ सुन पाने पर अभिभूत हुए श्री राठौर ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा, "अब मुझे सब कुछ अच्छी तरह सुनाई दे रहा है। इतने वर्षों बाद इतनी साफ आवाज़ सुनकर बहुत अच्छा लग रहा है। मुख्यमंत्री जी ने मेरी बहुत बड़ी समस्या दूर कर दी।" उनके पुत्र श्री सोमनाथ राठौर ने भी मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया।
भाटापारा के बलवंत सिंह यादव को मिली राहत
इसी जनदर्शन में श्रवण संबंधी समस्या को लेकर भाटापारा के नेहरू वार्ड निवासी श्री बलवंत सिंह यादव ने भी मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को आवेदन सौंपकर श्रवण यंत्र तथा श्रवण दिव्यांगता (बहरापन) प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने की मांग की। श्री यादव ने अपने आवेदन में बताया कि उन्हें दाएं कान से कम सुनाई देता है और बाएं कान में भी श्रवण त्रुटि है, जिससे उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस पर मुख्यमंत्री ने उन्हें श्रवण यंत्र प्रदान किया और दिव्यांगता प्रमाण पत्र प्रदान करने के निर्देश दिए।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
- ज़रा हटके
- टॉप न्यूज़
- एंटरटेनमेंट
- लाइफस्टाइल
- विचार
- ऐतिहासिक
- खेल
- राजनीति
- देश-विदेश
- फोटोज़
- वीडियोस
- लेख
- संपादक की पसंद
- Research
- DPR Chhattisgarh
- West Bengal Election Result Update
- Assam Election Result Update
- Tamilnadu Election Result Update
- Kerala Election Result Update
- Puducherry Election Result Update
- राज्य
