संसद के विशेष सत्र से पहले NDA में अलर्ट, मंत्रियों-सांसदों ने रोके दौरे

feature-top

केंद्र सरकार द्वारा 30 नवंबर से संसद का विशेष सत्र बुलाने की तैयारी के बीच NDA के मंत्रियों और सांसदों ने अपने घरेलू और विदेश दौरों के कार्यक्रम रोक दिए। हालांकि, इस संबंध में कोई औपचारिक लिखित निर्देश जारी नहीं हुआ था, लेकिन गठबंधन के नेताओं को संभावित विशेष सत्र को देखते हुए उपलब्ध रहने को कहा गया था।

इससे पहले 25 नवंबर को केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंत्रियों को 15 दिसंबर से पहले विधायी तैयारियां पूरी करने और विदेश यात्राओं से बचने की सलाह दी थी। इसके बाद संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने 30 नवंबर से 3 दिसंबर तक संसद की कार्यवाही दोबारा आयोजित करने की जानकारी दी।

माना जा रहा है कि विशेष सत्र में महिला आरक्षण को परिसीमन से जोड़ने वाले संविधान संशोधन विधेयक को फिर से पेश किया जा सकता है। यह विधेयक अप्रैल में लोकसभा में दो-तिहाई बहुमत हासिल करने में विफल रहा था।


feature-top