पत्रकार होने का दावा करने भर से नहीं मिलेगी विशेष सुरक्षा: सुप्रीम कोर्ट

feature-top

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि कोई भी व्यक्ति खुद को पत्रकार घोषित कर प्रदर्शन स्थलों पर मान्यता प्राप्त पत्रकारों जैसी विशेष सुरक्षा का दावा नहीं कर सकता। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पीठ दिल्ली में अक्टूबर के anti-CEC प्रदर्शनों के दौरान पत्रकारों को हिरासत में लेने और पुलिस द्वारा कथित दुर्व्यवहार से जुड़ी याचिकाओं पर सुनवाई कर रही थी। पीठ ने पत्रकारों और सोशल मीडिया रील बनाने वालों के बीच अंतर, प्रदर्शन स्थलों पर मीडिया की विशेष सुरक्षा तथा पुलिस की कानून-व्यवस्था संबंधी जिम्मेदारियों की जांच की बात कही। अदालत पुलिस और पत्रकारों के बीच व्यवहार को लेकर SOP बनाने पर भी विचार कर सकती है। पुलिस पर सात पत्रकारों के साथ कथित दुर्व्यवहार और हिरासत के मामलों को पूर्व न्यायाधीश जस्टिस सुभाष रेड्डी की अध्यक्षता वाली जांच समिति को भेजा गया है।


feature-top