ओवैसी "किंगमेकर नहीं, दूसरों का खेल बिगाड़ सकते हैं " : आजम खान

feature-top

उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान और AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। लखनऊ में सपा के चुनावी घोषणा पत्र के कार्यक्रम में आजम खान ने बिना नाम लिए ओवैसी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह किंगमेकर नहीं बन सकते, लेकिन दूसरों का खेल बिगाड़ सकते हैं। उन्होंने ओवैसी की राजनीति पर भी तंज कसा। इस पर ओवैसी ने पलटवार करते हुए कहा कि सपा उत्तर प्रदेश समेत दूसरे राज्यों में भी चुनावी हार का सामना करती रही है और भाजपा को रोकने में नाकाम रही है। ओवैसी ने मुस्लिमों को केवल वोट बैंक समझने और उन्हें पर्याप्त राजनीतिक प्रतिनिधित्व नहीं देने का मुद्दा भी उठाया।


feature-top