राहुल गांधी के संविधान दिखाने पर अमित शाह का तंज, बोले- सिर्फ दिखावे से सम्मान नहीं होता

feature-top

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने संविधान दिवस के कार्यक्रम में राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि जेब में संविधान की छोटी प्रति रखने या सार्वजनिक मंचों पर उसे लहराने से उसका सम्मान नहीं होता। नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में शाह ने राहुल गांधी और विपक्षी नेताओं को संसद की लाइब्रेरी में जाकर मूल हस्तलिखित संविधान देखने और उसकी भावना समझने के लिए 15 मिनट निकालने की सलाह दी। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी संवैधानिक संस्थाओं और चुनावी प्रक्रियाओं पर सवाल उठाते हैं, जबकि संविधान की दुहाई देते हैं। शाह ने 1975 के आपातकाल का जिक्र करते हुए कांग्रेस पर संवैधानिक अधिकारों के उल्लंघन का आरोप भी लगाया।


feature-top