गुजरात के भागल गांव में हिंसा के बाद बुलडोजर कार्रवाई, 11 गिरफ्तार

feature-top

बनासकांठा जिले के पालनपुर तालुका स्थित भागल गांव में दो समुदायों के बीच झड़प के बाद पुलिस ने 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। मवेशियों के बाड़े के पास हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया था। पुलिस ने हत्या के प्रयास समेत गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है। घटना के कुछ घंटों बाद प्रशासन ने आरोपियों से जुड़ी अवैध संपत्तियों पर बुलडोजर कार्रवाई की। गांव में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। बताया जा रहा है कि एक महीने के भीतर गांव में सांप्रदायिक तनाव की यह तीसरी घटना है।


feature-top