तमिलनाडु में सियासी घमासान, महिला IAS अधिकारी के उत्पीड़न के आरोप में TVK विधायक गिरफ्तार

feature-top

तमिलनाडु पुलिस ने सत्तारूढ़ तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) के विधायक सी. अरुल विग्नेश को गिरफ्तार कर लिया। उन पर कल्लाकुरिची की जिला कलेक्टर जे. ई. पद्मजा को कथित तौर पर अश्लील व्हाट्सऐप संदेश भेजने, अभद्र टिप्पणियां करने और उनका उत्पीड़न करने का आरोप है। कलेक्टर की शिकायत के बाद महिला पुलिस ने मामला दर्ज किया था। मद्रास हाईकोर्ट के हस्तक्षेप के बाद जांच की निगरानी वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गई थी।

इस मामले को लेकर DMK अध्यक्ष एम. के. स्टालिन ने मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय की सरकार पर विधायक को बचाने और शिकायत दबाने की कोशिश का आरोप लगाया। वहीं, अरुल विग्नेश ने आरोपों को राजनीतिक रूप से प्रेरित बताया है। TVK ने भी DMK पर मामले का राजनीतिकरण करने का आरोप लगाया है।


feature-top