चीन-पाक-तुर्की सैन्य संबंधों पर CDS ने जताई चिंता, दी सुरक्षा जोखिमों की चेतावनी

feature-top

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने शुक्रवार को पाकिस्तान की बढ़ती अंतरिक्ष क्षमताओं का जिक्र किया, जिन्हें चीन और संभवतः तुर्की का समर्थन हासिल है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि रणनीतिक बढ़त बनाए रखने के लिए भारत को अंतरिक्ष-आधारित अपनी सैन्य संपत्तियों के विकास में तेजी लानी चाहिए।

विवेकानंद इंटरनेशनल फाउंडेशन में 'युद्ध के भविष्य और मल्टी-डोमेन ऑपरेशन चलाने के लिए भारत की तैयारी' विषय पर आयोजित एक सत्र को संबोधित करते हुए, सीडीएस जनरल सुब्रमण्यम ने कहा कि बीजिंग की मदद से इस्लामाबाद का अंतरिक्ष कार्यक्रम लगातार आगे बढ़ रहा है, जबकि पाकिस्तान की राष्ट्रीय अंतरिक्ष एजेंसी, सुपार्को (SUPARCO), साथ ही साथ अपनी स्वदेशी क्षमताओं को मजबूत करने के लिए भी काम कर रही है।


feature-top