'लाभ पद' विवाद में बिहार के मंत्री अशोक चौधरी ने असिस्टेंट प्रोफेसर पद से दिया इस्तीफा

feature-top

 बिहार के खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के मंत्री अशोक चौधरी ने पटना के एएन कॉलेज के राजनीति विज्ञान विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद से इस्तीफा दे दिया है। यह कदम तब उठाया गया जब मंत्री को 'लाभ के पद' (ऑफिस ऑफ प्रॉफिट) से जुड़े होने के कारण आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। यह मामला लोक भवन तक पहुंच गया, जहां से इसे एडवोकेट जनरल के पास भेज दिया गया। 


feature-top