अनियमितता मामला : ओडिशा में BJD सरकार की महत्वाकांक्षी '5T स्कूल योजना' की जांच के आदेश

feature-top

ओडिशा के स्कूल और जन शिक्षा मंत्री नित्यानंद गोंड ने शुक्रवार को पिछली बीजू जनता दल (बीजेडी) सरकार के '5T स्कूल ट्रांसफॉर्मेशन प्रोग्राम' के तहत हुए खर्च की जांच के आदेश दिए। यह कदम CAG की एक रिपोर्ट के बाद उठाया गया है, जिसमें वित्तीय अनियमितताओं, फंड के संभावित दुरुपयोग और खरीद की लागत को बढ़ा-चढ़ाकर दिखाए जाने की ओर इशारा किया गया है।


feature-top