महाराष्ट्र : परिसीमन बिल पर NCP के समर्थन वाले फैसले से भड़की कांग्रेस

feature-top

परिसीमन के मुद्दे पर शरद पवार की एनसीपी (NCP) के विपक्षी खेमे से अलग हो जाने से महाराष्ट्र कांग्रेस नाराज है। एनसीपी ने घोषणा की है कि वह प्रस्तावित परिसीमन कानून पर बीजेपी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार का समर्थन करेगी, जिस पर कांग्रेस ने तीखा हमला बोला है।

कांग्रेस की राज्य इकाई ने शरद पवार और पार्टी की कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले को याद दिलाया कि इस साल की शुरुआत में राज्यसभा चुनाव के दौरान उन्होंने शरद पवार का समर्थन किया था। वहीं, कांग्रेस विधायक दल के नेता विजय वडेट्टीवार ने एनसीपी को "सत्ता का भूखा" करार दिया।


feature-top