छ.ग शराब घोटाले का 'मनीमैन' गिरफ्तार, UAE से प्रत्यर्पित विकास अग्रवाल EOW की रिमांड पर

feature-top

छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले के कथित मुख्य वित्तीय समन्वयक ('मनीमैन') विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से प्रत्यर्पित कर भारत लाया गया है, जहां रायपुर की विशेष अदालत ने उसे 30 नवंबर तक आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) की रिमांड पर भेज दिया है। अक्टूबर 2023 से फरार चल रहे अग्रवाल को इंटरपोल के रेड नोटिस के आधार पर दुबई में पकड़ा गया था और शुक्रवार देर रात करीब 11:30 बजे कोर्ट में पेश किया गया। 


feature-top