परिसीमन बिल पर केंद्र को बड़ी राहत, DMK ने किया समर्थन का ऐलान

feature-top

अपने रुख को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लगाते हुए, DMK ने स्पष्ट कर दिया है कि वह उस परिसीमन विधेयक (डिलिमिटेशन बिल) का समर्थन करेगी, जिसे केंद्र सरकार अगले हफ्ते संसद में पेश करने की योजना बना रही है। शनिवार सुबह पार्टी सांसदों की एक बैठक में, DMK ने इस विधेयक का समर्थन करने का फैसला लिया। बैठक के बाद पार्टी के सांसद ए. राजा ने पार्टी का रुख स्पष्ट करते हुए कहा कि DMK नए परिसीमन विधेयक का समर्थन करेगी।


feature-top