बंगाल : बिसलेरी ने कोलीफॉर्म पाए जाने वाले दावे को दी चुनौती, FSSAI से समीक्षा की अपील

feature-top

पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर बनाने वाली कंपनी बिसलेरी ने शनिवार को बताया कि दो मान्यता प्राप्त प्रयोगशालाओं में हुए स्वतंत्र परीक्षणों में पश्चिम बंगाल से लिए गए पानी के नमूने गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पाए गए हैं। कंपनी ने खाद्य नियामक FSSAI से आग्रह किया है कि वह प्रयोगशालाओं के नतीजों में आए अंतर के कारणों की जांच करे।

पश्चिम बंगाल से लिए गए एक रेगुलेटरी सैंपल के लैब टेस्ट में फेल हो जाने के बाद, भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने बिस्लेरी इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ मुकदमा चलाने का आदेश दिया है। इसके जवाब में कंपनी ने अपना बयान जारी किया है।


feature-top