छ.ग : धान खरीदी की धीमी रफ्तार और संसद विशेष सत्र को लेकर PCC चीफ दीपक बैज ने सरकार पर साधा निशाना

feature-top

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने राज्य सरकार पर धान खरीदी में अव्यवस्था और सुस्त रफ्तार का आरोप लगाते हुए कहा कि शुरुआती 11 दिनों में महज 5 प्रतिशत धान खरीदी हो सकी है, जबकि पंजीयन, खरीदी अवधि और भंडारण क्षमता को लेकर किसान परेशान हैं. उन्होंने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग में अध्यक्ष पद रिक्त होने के कारण ठप पड़ी परीक्षाओं और साक्षात्कारों से युवाओं के भविष्य पर पड़ रहे असर को लेकर भी सरकार को घेरा, साथ ही संसद सत्र से जुड़े मुद्दों पर तीखी राजनीतिक बयानबाजी के बीच सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए. 


feature-top