भारत और डेनमार्क ने अपनाई 5 साल की कार्ययोजना, हरित साझेदारी को मिलेगी नई मजबूती

feature-top

विदेश मंत्री एस. जयशंकर और उनके डेनिश समकक्ष लार्स लोक्के रासमुसेन के बीच हुई बैठक के एजेंडे में रक्षा और सुरक्षा, समुद्री मामलों, नवीकरणीय ऊर्जा, नवाचार, स्वास्थ्य, कृषि और मोबिलिटी (आवागमन) के क्षेत्रों में सहयोग सबसे ऊपर रहा। विदेश मंत्रालय ने बताया कि दोनों पक्षों ने 2027-31 के दौरान द्विपक्षीय सहयोग का मार्गदर्शन करने के लिए एक संयुक्त कार्य योजना अपनाई है और अपने संबंधों को एक व्यापक हरित रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक ले जाने पर सहमति जताई है।


feature-top