परिसीमन विवाद : CJP ने विपक्ष से की एकजुट होने की अपील, जताई 'जेरीमेंडरिंग' की आशंका

feature-top

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने विपक्षी दलों से अपील की कि वे 30 नवंबर से शुरू होने वाले संसद सत्र में 'परिसीमन विधेयक' (डिलिमिटेशन बिल) के खिलाफ वोट दें। पार्टी ने आरोप लगाया कि इस प्रक्रिया का इस्तेमाल निर्वाचन क्षेत्रों की सीमाओं को फिर से तय करके भारतीय जनता पार्टी (BJP) को चुनावी फायदा पहुंचाने के लिए किया जा सकता है। 

CJP ने राजनीतिक दलों से यह भी अपील की कि वे भारत के चुनावी नक्शे में की गई कथित छेड़छाड़ के खिलाफ एकजुट हों। उन्होंने कहा कि किसी भी राजनीतिक गलत फैसले का खामियाजा युवाओं को भुगतना पड़ेगा।


feature-top