कर्नाटक : सूखा राहत फंड न मिलने पर CM शिवकुमार ने दी 'दिल्ली चलो' आंदोलन की चेतावनी

feature-top

कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार ने चेतावनी दी कि अगर केंद्र सरकार सूखे से राहत के लिए फंड जारी नहीं करती है, तो राज्य सरकार विधानसभा सत्र के बाद 'दिल्ली चलो' आंदोलन शुरू करेगी। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि इस देरी को लेकर उनकी सरकार सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाने जैसे कानूनी विकल्पों पर विचार कर रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र ने राज्य के लिए सूखा राहत के तौर पर एक रुपया भी जारी नहीं किया है।


feature-top