आवारा कुत्तों को खाना खिलाने पर महिला से मारपीट, फरीदाबाद में प्रदर्शन

feature-top

ग्रेटर फरीदाबाद में आवारा कुत्तों को खाना खिलाने को लेकर हुए विवाद में महिला नव्या के साथ मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद BPTP थाने के बाहर प्रदर्शन हुआ। घटना सेक्टर-89 के पास की बताई जा रही है। नव्या का आरोप है कि सोसायटी के कुछ निवासियों ने उनके साथ मारपीट की और कपड़े तक फाड़ दिए। पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए पशु प्रेमियों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने भी पुलिस अधिकारियों से बात कर कार्रवाई की मांग की। हालांकि, फरीदाबाद पुलिस का कहना है कि विवाद सोसायटी के पार्क को लेकर हुआ था, न कि आवारा कुत्तों को खाना खिलाने को लेकर। पुलिस के अनुसार, जांच रिपोर्ट 12 नवंबर को वरिष्ठ अधिकारियों को सौंप दी गई थी और आगे की जांच जारी है।


feature-top