परिसीमन विधेयक पर DMK के समर्थन से नाराज प्रकाश राज, स्टालिन को दी नसीहत

feature-top

अभिनेता और सामाजिक कार्यकर्ता प्रकाश राज ने परिसीमन विधेयक पर केंद्र सरकार का समर्थन करने के DMK के फैसले को विश्वासघात करार दिया है। जारी वीडियो संदेश में उन्होंने पार्टी प्रमुख एमके स्टालिन से अपने फैसले पर पुनर्विचार करने की अपील की। प्रकाश राज ने आरोप लगाया कि प्रस्ताव देश के संघीय ढांचे, भाषाई और क्षेत्रीय विविधता तथा अल्पसंख्यकों के लिए खतरनाक हो सकता है। वहीं, DMK ने संशोधित विधेयक का समर्थन करते हुए कहा है कि लोकसभा सीटों में सभी राज्यों के लिए समान 50% वृद्धि और राज्यों के मौजूदा आनुपातिक प्रतिनिधित्व को 2051 तक बरकरार रखने का प्रस्ताव तमिलनाडु के हित में है। कांग्रेस सांसद शशि थरूर समेत अन्य विपक्षी नेताओं ने भी DMK के बदले रुख की आलोचना की है।


feature-top